श्री वैष्णव मंदिर में योग कक्षा के एक वर्ष पूरे

लातेहार. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में प्रात: चलनेवाली योग कक्षा का 25 अक्तूबर को एक वर्ष पूरा हो गया. इस मौके पर विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया. योग शिक्षक द्वारिका प्रसाद ने योग एवं आसन के बारे में जानकारी दी. गत वर्ष पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सुधा बहन ने […]
लातेहार. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में प्रात: चलनेवाली योग कक्षा का 25 अक्तूबर को एक वर्ष पूरा हो गया. इस मौके पर विशेष योग कक्षा का आयोजन किया गया. योग शिक्षक द्वारिका प्रसाद ने योग एवं आसन के बारे में जानकारी दी. गत वर्ष पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी सुधा बहन ने इस योग कक्षा की शुरुआत की थी. योग शिक्षक श्री प्रसाद ने कहा कि स्वामी रामदेव ने भारत को निरोग बनाने का संकल्प लिया है. उनके इस संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षु जवाहर लाल ने बताया कि उन्हें मधुमेह एवं कमर दर्द की शिकायत थी, लेकिन योग करने से उनका मधुमेह नियंत्रित है और कमर दर्द से भी आराम है. योग कक्षा में संजय प्रसाद, देवेंद्र कुमार, संजय पांडेय समेत कई लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




