सिलिंडर फटने से पूर्व विधायक समेत 10 झुलसे

Published at :24 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से पूर्व विधायक समेत 10 झुलसे

24 चांद 6 : घायल पूर्व विधायक बालजीत राम घटना बुधवार की रात गेरवाटांड़ मोहल्ले में घटी बालूमाथ. स्थानीय वन क्षेत्र कार्यालय के पश्चिम स्थित गेरवाटांड़ मुहल्ले में बुधवार की रात रामचंद्र साव बोरावाला के घर में गैस सिलिंडर में आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसी दौरान सिलिंडर […]

विज्ञापन

24 चांद 6 : घायल पूर्व विधायक बालजीत राम घटना बुधवार की रात गेरवाटांड़ मोहल्ले में घटी बालूमाथ. स्थानीय वन क्षेत्र कार्यालय के पश्चिम स्थित गेरवाटांड़ मुहल्ले में बुधवार की रात रामचंद्र साव बोरावाला के घर में गैस सिलिंडर में आग लग गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसी दौरान सिलिंडर फट गया. जिसकी चपेट में आने से पूर्व विधायक बालजीत राम के अलावे संजय साव, अमित पासवान, देवा साव, हरखनाथ साहू, रामचंद्र साव, पूनम देवी, निराला पेंटर, मो हकीम व भुनेश चौहान झुलस गये. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद पूर्व विधायक बालजीत राम, संजय, देवा, हरखनाथ, रामचंद्र व निराला को रिम्स रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद बालूमाथ में दीपावली की रौनक फीकी हो गयी. खाना बनाने के दौरान लगी आग रामचंद्र साव के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं. इसी दौरान पाइप लीक होने से सिलिंडर में आग लग गयी. आग की लपटें घर में फैलने लगी, तो महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया. लोग जुटे व आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. इसी दौरान सिलिंडर फट गया. जिससे पूर्व विधायक, गृहस्वामी समेत 10 लोग झुलस गये. सबों का इलाज देवकमल अस्पताल, रांची में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola