पूर्व विधायक समेत कई झुलसे

Published at :23 Oct 2014 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विधायक समेत कई झुलसे

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्र साव बोरावाला के घर बुधवार को खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. रामचंद्र ने परिचितों को फोन कर घर बुलाया. सभी ने मिल कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसी दौरान सिलिंडर फट गया. इससे वहां मौजूद पूर्व […]

विज्ञापन
बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्र साव बोरावाला के घर बुधवार को खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. रामचंद्र ने परिचितों को फोन कर घर बुलाया.
सभी ने मिल कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसी दौरान सिलिंडर फट गया. इससे वहां मौजूद पूर्व विधायक बालजीत राम, देवा साव, संजय साव, हरखू साव, रामचंद्र साव, निराला पेंटर, अमित पासवान, पूनम देवी, मो हातिम, मुनेश चौहान समेत कई लोग झुलस गये. इन्हें बालूमाथ अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद बालजीत राम, देवा साव, संजय साव, हरखू साव, रामचंद्र साव व निराला पेंटर को रिम्स रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola