झामुमो नेताओं ने ध्वस्त पुल का जायजा लिया

Published at :15 Oct 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो नेताओं ने ध्वस्त पुल का जायजा लिया

14 चांद 1 : ध्वस्त पुल के पास खड़े झामुमो नेताचंदवा. झामुमो नेताओं की टीम ने मंगलवार को बालूमाथ-चंदवा सीमाने पर स्थित ध्वस्त कुसुम नदी पुल का जायजा लिया. पुल 13 सितंबर की शाम ध्वस्त हो गया था. पुल ध्वस्त होने के कारण एक माह से वाहनों का आवागमन ठप है. करीब 40 गांव के […]

विज्ञापन

14 चांद 1 : ध्वस्त पुल के पास खड़े झामुमो नेताचंदवा. झामुमो नेताओं की टीम ने मंगलवार को बालूमाथ-चंदवा सीमाने पर स्थित ध्वस्त कुसुम नदी पुल का जायजा लिया. पुल 13 सितंबर की शाम ध्वस्त हो गया था. पुल ध्वस्त होने के कारण एक माह से वाहनों का आवागमन ठप है. करीब 40 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं. टीम में केंद्रीय सदस्य रामदेव गंझू, जिला उपाध्यक्ष शीत मोहन मुंडा, खरवार भोगता समाज के सुरेश गंझू व पड़हा राजा धनेश्वर उरांव आदि शामिल थे. इस दौरान श्री गंझू आसपास के लोगों से मिले. जन समस्याओं से उपायुक्त मुकेश कुमार को अवगत कराने की बात कही. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर पुल निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपने की भी बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola