लातेहार: स्वास्थ्य बीमा योजना में गड़बड़ी, अस्पतालों के भुगतान पर रोक

Published at :16 Sep 2014 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार: स्वास्थ्य बीमा योजना में गड़बड़ी, अस्पतालों के भुगतान पर रोक

लातेहार : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में संचालित अस्पतालों के विपत्रों पर भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है. यह जानकारी डीपीएम प्रमोद कुमार ने दी. श्री कुमार ने कहा कि प्रभात खबर में छपी खबर पर उनके स्तर पर जांच शुरू करायी गयी है. प्रथम दृष्टया मामला सही […]

विज्ञापन

लातेहार : राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में संचालित अस्पतालों के विपत्रों पर भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया गया है. यह जानकारी डीपीएम प्रमोद कुमार ने दी. श्री कुमार ने कहा कि प्रभात खबर में छपी खबर पर उनके स्तर पर जांच शुरू करायी गयी है. प्रथम दृष्टया मामला सही प्रतीत हो रहा है और बीमा कंपनियों को अगले आदेश तक इस योजना से जुड़े अस्पतालों के द्वारा प्रस्तुत किसी भी विपत्र के भुगतान पर रोक लगाने को कहा गया है.

श्री कुमार ने कहा कि इन अस्पतालों में आधारभूत संरचना की घोर कमी है और कई अस्पतालों में चिकित्सक भी नहीं हैं, फिर भी जटिल ऑपरेशन किये जाने की खबर है. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर में छपी खबर को राज्य सरकार एवं बीमा कंपनियों को मेल के माध्यम से भेजा गया है.

* उपकरण ढोते देखे गये : प्रभात खबर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना से सूचीबद्ध अस्पतालों में आधारभूत संरचना का अभाव होने की खबर प्रकाशित होने के बाद शहर के ऐसे अस्पतालों के प्रबंधकों को बेड एवं अन्य उपकरणों को टेंपो में लाद कर ढोते देखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola