1...मालगाड़ी से आये थे जेजेएमपी के उग्रवादी

Published at :17 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
1...मालगाड़ी से आये थे जेजेएमपी के उग्रवादी

संदर्भ चूरिया गांव में टीपीसी व जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़प्रतिनिधि, लातेहारचूरिया गांव में टीपीसी के उग्रवादियों के होने की सूचना पर जेजेएमपी के उग्रवादी उन्हें घेरने के लिए एक मालगाड़ी से रात के करीब नौ बजे बेंदी रेलवे स्टेशन पर उतरे थे. इसके बाद टीपीसी सदस्यों की टोह लेते हुए चूरिया गांव पहुंचे. टीपीसी […]

विज्ञापन

संदर्भ चूरिया गांव में टीपीसी व जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़प्रतिनिधि, लातेहारचूरिया गांव में टीपीसी के उग्रवादियों के होने की सूचना पर जेजेएमपी के उग्रवादी उन्हें घेरने के लिए एक मालगाड़ी से रात के करीब नौ बजे बेंदी रेलवे स्टेशन पर उतरे थे. इसके बाद टीपीसी सदस्यों की टोह लेते हुए चूरिया गांव पहुंचे. टीपीसी के उग्रवादियों को भी जेजेएमपी के गांव में पहुंचने की सूचना मिल गयी थी. वे घात लगा कर बैठे थे. मुठभेड़ के दौरान टीपीसी के उग्रवादी दो-तीन टुकडि़यों में बंट कर जेजेएमपी के सदस्यों पर गोली चला रहे थे. जेजेएमपी के उग्रवादियों ने केश्वर उरांव के घर की दीवार को गोलियों से छलनी कर दिया. इसी जगह दिवाकर सिंह छिप कर गोली चला रहा था. जिसे टीपीसी के उग्रवादियों ने मार गिराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola