योजनाओं का लाभ उठायें किसान

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ उठायें किसान

डीसी व कृषि निदेशक ने नेतरहाट का दौरा कियालातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक एवं राज्य के कृषि निदेशक कमल किशोर सोन ने जिले के नेतरहाट क्षेत्र का दौरा किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. मौके पर उप विकास आयुक्त रामदेव दास के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर व जिला उद्यान पदाधिकारी एस प्रसाद […]

विज्ञापन

डीसी व कृषि निदेशक ने नेतरहाट का दौरा किया
लातेहार : उपायुक्त आराधना पटनायक एवं राज्य के कृषि निदेशक कमल किशोर सोन ने जिले के नेतरहाट क्षेत्र का दौरा किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. मौके पर उप विकास आयुक्त रामदेव दास के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर व जिला उद्यान पदाधिकारी एस प्रसाद के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे.

उपायुक्त श्रीमती पटनायक ने मैंग्नोलिया सनसेट विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर मैंग्नोलिया सनसेट प्वाइंट के विकास की रूपरेखा तय की. उन्होंने कैफेटेरिया का उदघाटन किया. समिति द्वारा मैंग्नोलिया प्वाइंट तक आने वाले वाहनों से शुल्क लेने के निर्णय को मूर्तरूप दिया गया.

इसके बाद पंचायत भवन में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि निदेशक श्री सोन ने किसानों से आधुनिक एवं उन्नत तरीके से कृषि करने की अपील की. उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं चलायी जाती है, किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं.

श्री सोन ने अपनी भूमि की मिट्टी की जांच कराने की भी अपील किसानों से की. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री किशोर ने श्रीविधि से धान की खेती करने एवं बीजोपचार के कई उपाय बताये. उन्होंने आत्मा के तहत मक्का एवं अरहर की खेती के बारे में किसानों को बताया.

उपायुक्त एवं कृषि निदेशक ने मौके पर 150 किसानों के बीच नि:शुल्क बीज एवं खाद का वितरण किया. इसके बाद अधिकारियों ने नेतरहाट स्थित शैले हाउस में वृक्षारोपण किया एवं लोगों को वृक्षारोपण के लिए आगे आने की अपील की. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola