आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 1:04 AM
महुआडांड़ : प्रखंड के चंपा पंचायत के ग्राम ग्वालखाड़ के आदिम जनजाति समुदाय की मुठली कोरवाइन, मनकुइर कोरवाइन, गुलाबी कोरवाइन, सरमिला कोरवाइन, सुषमा कोरवाइन समेत दर्जनों आदिम जनजाति परिवार गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अपने बच्चों के साथ आधार कार्ड बनाने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें बिना आधार कार्ड बनाये बैरंग लौटना पड़ा. ज्ञात हो […]
महुआडांड़ : प्रखंड के चंपा पंचायत के ग्राम ग्वालखाड़ के आदिम जनजाति समुदाय की मुठली कोरवाइन, मनकुइर कोरवाइन, गुलाबी कोरवाइन, सरमिला कोरवाइन, सुषमा कोरवाइन समेत दर्जनों आदिम जनजाति परिवार गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में अपने बच्चों के साथ आधार कार्ड बनाने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें बिना आधार कार्ड बनाये बैरंग लौटना पड़ा.
ज्ञात हो कि चार फरवरी से प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड बनाना शुरू किया गया था. इस संबंध में कल्याण विभाग के मनोरमा टोप्पो ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में आॅपरेटर नहीं होने से सप्ताह में मात्र दो दिन शुक्रवार व शनिवार को आधार कार्ड बनाया जाता है.
हालांकि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को इस समस्या से अवगत कराने पर उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम पांच दिन आधार कार्ड बनाने को लेकर उपायुक्त से वार्ता करेंगे तथा आदिम जन जाति के परिवार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










