झाड़ी में फेंका मिला ट्रांसफाॅरमर, चोरी की आशंका

Updated:
विज्ञापन

झाड़ी में फेंका मिला ट्रांसफाॅरमर, चोरी की आशंका

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

बारियातू़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिखाप गांव स्थित ब्लू पानी के समीप सोमवार को चरवाहों ने झाड़ियों के बीच ट्रांसफाॅरमर तथा उसका कल-पूर्जा फेंका हुआ पाया गया. इसकी सूचना लोगों ने तत्काल पंचायत के मुखिया राजीव भगत को दी. सूचना के बाद मुखिया वहां पहुंचे. इसकी जानकारी बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान को दी. झाड़ियों में ट्रांसफाॅरमर मिलने से स्थानीय लोग इसे चोरी का मामला करार दे रहे हैं. लोगों की मानें तो चोरोंं ने कहीं औरर से ट्रांसफाॅरमर की चोरी कर यहां सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया होगा. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि मुखिया द्वारा सूचना मिली थी. मामले की जांच जारी है. क्षेत्र से हाल के दिनों में किसी भी ट्रांसफाॅरमर चोरी की घटना की जानकारी जुटायी जा रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके. पतंजलि योगपीठ के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

बालूमाथ़ पतंजलि योगपीठ की बालूमाथ इकाई के बैनर तले जोगियाडीह स्थित बिरसा मुंडा मैदान समेत आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया. पतंजलि योगपीठ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौरसिया ने बताया कि पिछले दिनों उक्त मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया था. भंडारा समेत अन्य कार्यक्रम के बाद बिरसा मैदान, आरडीएस कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा था. इसे देखते हुए योग पीठ के सदस्यों ने यहां स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की. मौके पर राजकिशोर प्रसाद, लालदेव गंझू, शशिभूषण गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अजीत ओझा, संतोष कुमार, विक्की कुमार, सुरेंद्र साव, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola