ePaper

सीएम के ट्विट के बाद विपती का पेंशन स्वीकृत, राशन मिला

Updated at : 30 Jan 2020 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के ट्विट के बाद विपती का पेंशन स्वीकृत, राशन मिला

मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि लगातार पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मामला संज्ञान में आ रहा है बरवाडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विट के बाद लातेहार जिला प्रशासन हरकत में आया. बुधवार को उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर जिले के बरवाडीह प्रखंड के उक्कामाड़ निवासी विपती देवी (70) की न सिर्फ पेंशन […]

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ट्विट कर कहा कि लगातार पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मामला संज्ञान में आ रहा है

बरवाडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विट के बाद लातेहार जिला प्रशासन हरकत में आया. बुधवार को उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर जिले के बरवाडीह प्रखंड के उक्कामाड़ निवासी विपती देवी (70) की न सिर्फ पेंशन स्वीकृत कर दी गयी वरन उसका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक कराकर राशन भी उपलब्ध करा दिया गया. इसकी जानकारी ट्विट के माध्यम से उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को दी है.
ज्ञात हो कि विपती देवी को न तो वृद्धा पेंशन मिल रही थी और न ही उसे राशन मिल रहा था. राशन कार्ड में उसके पति का आधार कार्ड लिंक था, लेकिन वर्ष 2018 में उसके पति की मृत्यु के बाद राशन मिलना बंद हो गया था. वह विभाग का चक्कर लगा कर परेशान हो गयी थी. इसकी शिकायत मनरेगा सहायता केंद्र द्वारा एक साल पहले फरवरी 2019 में प्रखंड कार्यालय को की गयी थी.
मुख्यमंत्री ने क्या कहा
पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मामला लगातार आ रहा : मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने ट्विट में कहा है कि पेंशन से जुड़ी समस्याओं का मामला लगातार उनके संज्ञान में आ रहा है. यह जिला प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. मुख्यमंत्री ने जिले के प्रखंडों के पंचायतों में पूरी संजीदगी से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का संचालन करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है ताकि ग्रामीणों को उनका हक व अधिकार मिल सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola