राशि नहीं, उपयोगिता आंकें

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
राशि नहीं, उपयोगिता आंकें

* सांसद नामधारी ने पांच योजनाओं का शिलान्यास किया, कहाबेतला : चतरा सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि विकास योजना पर खर्च होने वाले पैसे के दृष्टिकोण से उसकी उपयोगिता का आंकलन नहीं किया जा सकता. योजना आमलोगों के लिए कितना लाभकारी है, इस दृष्टिकोण से किसी योजना की उपयोगिता देखी जानी चाहिए. पर […]

विज्ञापन

* सांसद नामधारी ने पांच योजनाओं का शिलान्यास किया, कहा
बेतला : चतरा सांसद इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि विकास योजना पर खर्च होने वाले पैसे के दृष्टिकोण से उसकी उपयोगिता का आंकलन नहीं किया जा सकता. योजना आमलोगों के लिए कितना लाभकारी है, इस दृष्टिकोण से किसी योजना की उपयोगिता देखी जानी चाहिए.

पर आज जो वातावरण बना है, उसमें यह बताया जाता है कि योजना पर बड़ी राशि खर्च होगी. लेकिन उसकी उपयोगिता पर किसी का ध्यान नहीं होता. यही कारण है कि आज विकास के नाम पर पैसे पानी की तरह की बहाये जा रहे हैं, पर आमजनों को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है.

इसलिए यह जरूरी है कि जनता विकास में रूचि ले. तभी स्थिति में बदलाव संभव है. सांसद श्री नामधारी ने शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड की केचकी पंचायत में सांसद निधि से बनने वाली पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष एकबाल सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह, विनोद यादव, दिनेश मेहता, सखीचंद प्रसाद ,हरेराम सिंह,पारसनाथ सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

* अग्रिम भुगतान नहीं करते
सांसद श्री नामधारी के समक्ष केचकी के लोगों ने कहा कि सांसद निधि से काम की जिम्मेवारी मिलती है, पर बीडीओ अग्रिम भुगतान नहीं करते. काम करने में परेशानी होती है.

इस पर श्री नामधारी ने दूरभाष पर बीडीओ को कहा कि सांसद कोटे से जो भी काम होते हैं, उसके गरांटर वह खुद हैं. वह दावे के साथ कह सकते हैं कि उनके सांसद निधि से जो योजना पांच लाख में बनती हैं, उस पर प्रखंड से होने वाले कार्य में 10-12 लाख खर्च होते हैं. इसलिए कार्य में गतिरोध पैदा करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola