लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जायेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 12:11 AM
लातेहार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 27 नवंबर को दीपावली पारंपरिक तरीके से मनायी जायेगी. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा के लिए पूरी तैयारी कर ली है. शहर के प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है, हालांकि बुधवार से रुक […]
लातेहार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 27 नवंबर को दीपावली पारंपरिक तरीके से मनायी जायेगी. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा के लिए पूरी तैयारी कर ली है. शहर के प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है, हालांकि बुधवार से रुक रुक कर हो रही बारिश ने तैयारी में खलल अवश्य डाला है. शनिवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन आकाश में बादल छाये रहे. इधर, लगातार बारिश के कारण बाहर की मंडियों से सब्जी नहीं आ पा रही है, जिसके कारण सब्जियों के दाम में काफी इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










