लातेहार : मैच के दौरान गिरा ठनका, दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 7:00 AM

विज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह की छेंचा पंचायत में होरिलोंग गांव में फुटबॉल मैच के दौरान ठनका गिर गया. हादसे में छह वर्षीय बच्ची और पठानटोला निवासी मिनसार खान (26) की मौत हो गयी. वहीं चार अन्य लोग झुलस गये. जानकारी के अनुसार, होरिलोंग गांव में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शक वहां […]

विज्ञापन
बरवाडीह (लातेहार) : बरवाडीह की छेंचा पंचायत में होरिलोंग गांव में फुटबॉल मैच के दौरान ठनका गिर गया. हादसे में छह वर्षीय बच्ची और पठानटोला निवासी मिनसार खान (26) की मौत हो गयी. वहीं चार अन्य लोग झुलस गये. जानकारी के अनुसार, होरिलोंग गांव में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शक वहां से जाने लगे, तभी ठनका गिर गया.
इसकी चपेट में आने से और छह साल की बच्ची (पिता-अमोश कोरवा के साथ मैच देखने आयी थी) की मौत हो गयी. घटना में अमोश कोरवा, शंकर राम व उसका छह वर्षीय पुत्र करण और शिवम खां घायल हो गये. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं, प्रखंड के ही खुरा गांव में गाय चरा रही प्रमिला देवी ठनका की चपेट में आने से झुलस गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola