उपायुक्त ने मुखिया को सौंपा पीएम का पत्र

लातेहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संचयन ,पौधा रोपण एवं गांव के विकास को लेकर मुखिया को भेजे गये पत्र को उपायुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महुआडांड़, गारू, बरवाडीह एवं लातेहार प्रखंड के मुखिया को सौंपा एवं गांव के विकास को लेकर चर्चा की. इस दौरान उपायुक्त ने मुखियाओं को […]
लातेहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संचयन ,पौधा रोपण एवं गांव के विकास को लेकर मुखिया को भेजे गये पत्र को उपायुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में महुआडांड़, गारू, बरवाडीह एवं लातेहार प्रखंड के मुखिया को सौंपा एवं गांव के विकास को लेकर चर्चा की.
इस दौरान उपायुक्त ने मुखियाओं को जल संचयन एवं पौधा रोपण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन में पानी का बहुत महत्व है. जल संचयन एवं पौधा रोपण से पर्यावरण संरक्षित किया जा सकता है. उन्होंने ग्रामीणों को मनरेगा समेत श्रमदान के माध्यम से बांध, तालाब, पोखरा, आहर, डोभा समेत अन्य जल स्रोतों की मरम्मत कर खेत का पानी खेत में एवं गांव का पानी गांव में रोकने को लेकर प्रेरित किया. मौके पर कई पदाधिकारी और मुखिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










