पूर्व सांसद प्रतिनिधि को युवकों ने पीटा

बालूमाथ : चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील सिंह के बारियातू प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि और बारियातू के प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लव सिंह की बालूमाथ के स्थानीय युवकों ने पिटाई कर दी. बताया जाता है कि सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन से पूर्व बालूमाथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे. सोमवार […]
बालूमाथ : चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील सिंह के बारियातू प्रखंड के पूर्व सांसद प्रतिनिधि और बारियातू के प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लव सिंह की बालूमाथ के स्थानीय युवकों ने पिटाई कर दी. बताया जाता है कि सुनील सिंह अपने समर्थकों के साथ नामांकन से पूर्व बालूमाथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे.
सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे रामजतन साहू भाजपा नेता की दुकान पर बैठे थे. इसी बीच लव सिंह ने वहां मौजूद युवकों पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी. इसपर युवकों ने विरोध जताया. निवर्तमान सांसद जनसंपर्क करते हुए मुरपा मोड़ पहुंचे और सच्चिदानंद जायसवाल के आवास में बैठकर बातचीत करने लगे. इसी बीच बाहर एक होटल के पास खड़े लव सिंह की कुछ युवकों ने जम कर पिटाई कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




