हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार जेल गये

मनिका (लातेहार) : थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी सुरजी कुंवर( 75 वर्ष) हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मनिका पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि उक्त हत्याकांड में शिव कुमार सिंह, गुड्ड सिंह, प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है. श्री सिंह ने बताया कि सुरजी के […]
मनिका (लातेहार) : थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी सुरजी कुंवर( 75 वर्ष) हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मनिका पुलिस ने जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि उक्त हत्याकांड में शिव कुमार सिंह, गुड्ड सिंह, प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है. श्री सिंह ने बताया कि सुरजी के परिजनों ने अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
लेकिन पुलिसिया अनुसंधान में उक्त तीनों का नाम सामने आया. ज्ञात हो कि गत 20 मई को डायन बिसाही के आरोप में सुरजी की हत्या कर दी गयी थी. उक्त तीनों आरोपियों के निशानदेही पर मृतका से लूटा गया पायल भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




