जल संकट से निजात नहीं

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
जल संकट से निजात नहीं

बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय में लाभकारी शहरी जलापूर्ति योजना अब तक शुरू नहीं की गयी है. इससे यहां के लोगों को पानी की समस्या से प्रत्येक वर्ष जूझना पड़ता है. प्रखंड मुख्यालय में 10 वर्ष से अधिक समय से शहरी जलापूर्ति योजना प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हुई है. इस बाबत पूर्व में कई बार […]

विज्ञापन

बरवाडीह : प्रखंड मुख्यालय में लाभकारी शहरी जलापूर्ति योजना अब तक शुरू नहीं की गयी है. इससे यहां के लोगों को पानी की समस्या से प्रत्येक वर्ष जूझना पड़ता है. प्रखंड मुख्यालय में 10 वर्ष से अधिक समय से शहरी जलापूर्ति योजना प्रारंभ करने की अनुमति प्राप्त हुई है.

इस बाबत पूर्व में कई बार काम भी लगाये गये, लेकिन कतिपय कारणों ने प्रखंड में अब तक शहरी जलापूर्ति योजना प्रारंभ नहीं हो सकी. शहरी जलापूर्ति हेतु प्रखंड में पाइप समेत कई सामान की आपूर्ति की गयी है, जो अब तक बेकार पड़ा हुआ है.

25 हजार से अधिक आबादी वाले प्रखंड मुख्यालय बरवाडीह में जलापूर्ति हेतु चापानल ही एकमात्र सहारा है. प्रखंड में जलापूर्ति योजना प्रारंभ करने हेतु यहां के जनप्रतिनिधि भी मौन साधे हुए हैं.

रेलवे क्षेत्र में भी जलापूर्ति की समस्या : रेलवे क्षेत्र में कोयल नदी से जलापूर्ति की जाती है. लेकिन कोयल नदी सूखने के साथ यहां भी प्रत्येक वर्ष जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो जाती है. रेलवे क्षेत्र में जलापूर्ति हेतु बनायी गयी जलमीनार बेकार साबित हो रही है.

जलापूर्ति व्यवस्था चरमरायी : प्रखंड मुख्यालय में 50 वर्ष से अधिक पुरानी जीर्ण शीर्ण व्यवस्था से कुछ घरों में दूषित जलापूर्ति की जाती है. नदी का दूषित जल व नाममात्र का पानी मिलने से एक दर्जन से अधिक उपभोक्ता भी अब इससे परेशान है. ग्रामीणों द्वारा विभाग से इस व्यवस्था में भी सुधार की मांग की गयी, लेकिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola