गुमला : ट्रेनिंग से लौट रहा था सिपाही, गाड़ी पेड़ से टकरायी, मौत

गुमला : घाघरा प्रखंड के आदर व इटकिरी के समीप रविवार की सुबह को पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी में बैठे सिपाही खूंटी निवासी अनमोल होरो की मौत हो गयी. वहीं हवलदार सिमडेगा निवासी प्रफुल कुजूर व चालक लातेहार निवासी राजकुमार पासवान घायल हो गये. प्रफुल का एक पैर टूट गया है. आंख […]
गुमला : घाघरा प्रखंड के आदर व इटकिरी के समीप रविवार की सुबह को पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी में बैठे सिपाही खूंटी निवासी अनमोल होरो की मौत हो गयी. वहीं हवलदार सिमडेगा निवासी प्रफुल कुजूर व चालक लातेहार निवासी राजकुमार पासवान घायल हो गये. प्रफुल का एक पैर टूट गया है. आंख के समीप गंभीर चोट लगी है. ये लोग लातेहार जिला के पुलिसकर्मी हैं. नेतरहाट से 14 दिन की पुलिस ट्रेनिंग लेकर लातेहार लौट रहे थे. तभी रास्ते में गाड़ी पेड़ से टकरा गयी. गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह चिपटा हो गया. तीनों पुलिसकर्मी गाड़ी में फंस गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




