किसानों को उन्नत खेती की दी गयी जानकारी

Updated at : 13 Oct 2017 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को उन्नत  खेती की दी गयी जानकारी

बरवाडीह : प्रखंड में कार्यरत झारखंड आदिवासी सशक्तीकरण एवं आजीविका परियोजना द्वारा बरवाडीह के लेदगाई, कुचिला व डोरामी गांव में किसानों को मोबाइल एग्रीकल्चरल स्कूल एवं सर्विसेज रांची द्वारा सब्जी, खेती पोषण वाटिका और एसआरआइ विधि से धान की खेती की जानकारी दी गयी. किसानों को सब्जियों में होने वाले रोगों व बीजों के उपचार, […]

विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड में कार्यरत झारखंड आदिवासी सशक्तीकरण एवं आजीविका परियोजना द्वारा बरवाडीह के लेदगाई, कुचिला व डोरामी गांव में किसानों को मोबाइल एग्रीकल्चरल स्कूल एवं सर्विसेज रांची द्वारा सब्जी, खेती पोषण वाटिका और एसआरआइ विधि से धान की खेती की जानकारी दी गयी.
किसानों को सब्जियों में होने वाले रोगों व बीजों के उपचार, मिट्टी जांच ,पौधशाला व खेत में बेड तैयार करने के विषय में विशेषज्ञों ने बताया. कार्यक्रम के तहत तीनों गांव के 50-50 चयनित किसानों को पोषक वाटिका लगाने व उसे तैयारी करने की भी जानकारी दी गयी. विशेषज्ञों ने बताया कि पोषक वाटिका से किसानों को प्रत्येक दिन अलग अलग साग सब्जी उत्पादन करते हुए खाने को मिलता है जिससे हमारे शरीर में पोषक तत्व आवश्यक मात्रा में प्रवेश करता है.
मौके पर प्रशिक्षक के रूप में सहयोगी संस्था भारतीय लोक कल्याण संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक राजमणि, सीआइजीओ रोशन कुमार, किरानी तूरी समेत कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola