अस्पताल चलाने को लेकर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at : 11 Oct 2017 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल चलाने को  लेकर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी

चैनपुर. शाहपुर किला के समीप अवैध तरीके से चल रहे सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ आरिज शेख के खिलाफ चैनपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवदास ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि संचालक बगैर निबंधन के अस्पताल चला रहे थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बगैर […]

विज्ञापन

चैनपुर. शाहपुर किला के समीप अवैध तरीके से चल रहे सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ आरिज शेख के खिलाफ चैनपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवदास ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि संचालक बगैर निबंधन के अस्पताल चला रहे थे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बगैर निबंधन के अस्पताल चलाया जा रहा .

इसके बाद पलामू सिविल सर्जन की उपस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी की. जब संचालक से कागजात की मांग की गयी, तो किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. जिसके बाद मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया. चैनपुर पूर्वी के जिला पार्षद शैलेंद्र कुमार शैलू ने चैनपुर में सभी संचालित निजी क्लिनिक की जांच कराने की मांग पलामू उपायुक्त से की है. कहा है कि चैनपुर क्षेत्र में कई निजी अस्पताल बगैर निबंधन के चलाये जा रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola