मानसिक रोगियों के साथ दया रखने की जरूरत

लातेहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विष्णुकांत सहाय के निर्देश पर शहर के पहाड़पुरी इलाके में अवस्थित आशा कार्मेल केंद्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के सचिव अर्चना कुमारी ने कहा कि मानसिक रोगियों के […]
लातेहार: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विष्णुकांत सहाय के निर्देश पर शहर के पहाड़पुरी इलाके में अवस्थित आशा कार्मेल केंद्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्राधिकार के सचिव अर्चना कुमारी ने कहा कि मानसिक रोगियों के साथ दया भाव रखने की जरूरत है.
अगर समाज में कोई मानसिक रोगी मिलता है, तो उसे चिकित्सक तक पहुंचाना हम सबों का दायित्व होना चाहिए. उन्होंने मानसिक रोगी को कानून में दिये गये अधिकारों का प्रचार प्रसार करने की भी अपील की.
मौके पर अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद ने मानसिक रोगियों को प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बाल श्रम व बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आने की अपील की. मंच का संचालन करते हुए अनिल कुमार ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर टेरेसा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




