शराब पी कर गाड़ी चलानेवाले जायेंगे जेल: एसपी

Updated at : 17 Sep 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पी कर गाड़ी चलानेवाले जायेंगे जेल: एसपी

लातेहार. जिले में शराब पी कर गाड़ी चलाना महंगा पड़ सकता है. पुलिस ने शराबी चालकों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है. राज्य सरकार के निर्देश पर लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. एसपी […]

विज्ञापन

लातेहार. जिले में शराब पी कर गाड़ी चलाना महंगा पड़ सकता है. पुलिस ने शराबी चालकों पर नकेल कसने की कवायद शुरू कर दी है. राज्य सरकार के निर्देश पर लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. एसपी श्री सिंह ने कहा कि शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए एक मशीन है, जो जांच कर बतायेगी कि चालक ने शराब पी है या नहीं. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई तो चालक को जुर्माना देना और उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

प्रशिक्षण में उक्त मशीन का डेमो करके दिखाया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी वैसे थाना जो राष्ट्रीय उच्च पथ पर स्थित हैं उन्हें छह मशीन दी गयी है. दुर्घटना में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए यह पहल की जा रही है. मौके पर एसडीपीओ अनुज उरांव, इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, चंदवा थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय, बालूमाथ थाना प्रभारी नंदकिशोर प्रसाद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola