घुटुवा में डायरिया से छह लोग पीड़ित

Updated at : 17 Sep 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
घुटुवा में डायरिया से छह लोग पीड़ित

सतबरवा : प्रखंड क्षेत्र के घुटुआ गांव में डायरिया के प्रकोप से लगभग आधा दर्जन से भी अधिक लोग पीड़ित हैं. इन पीड़ित लोगों का पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. डायरिया फैलने की खबर सुनकर शनिवार को प्रखंड बीस अध्यक्ष रवि प्रसाद तथा सदस्य मनोज कुमार भुइयां पीड़ित गांव […]

विज्ञापन

सतबरवा : प्रखंड क्षेत्र के घुटुआ गांव में डायरिया के प्रकोप से लगभग आधा दर्जन से भी अधिक लोग पीड़ित हैं. इन पीड़ित लोगों का पैसा के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. डायरिया फैलने की खबर सुनकर शनिवार को प्रखंड बीस अध्यक्ष रवि प्रसाद तथा सदस्य मनोज कुमार भुइयां पीड़ित गांव पहुंचे और लोगों से स्थिति का जायजा लिया.

इस दौरान रवि प्रसाद ने पलामू के सिविल सर्जन कलानंद मित्र से दूरभाष पर बातचीत कर पीड़ित लोगों को समुचित इलाज कराने की मांग किया. सिविल सर्जन ने श्री प्रसाद को बताया कि एएनएम के द्वारा गांव में डायरिया का प्रकोप होने की सूचना मिली है. टीम गठित कर दी गयी है और इलाज भी शुरू कर दिया गया है.

लेकिन इलाज के समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि पीड़ित लोगों को एएनएम के भरोसे छोड़ दिया गया है. जबकि कम से कम एक डॉक्टर जरूर होना चाहिए था. पीड़ित लोगों में विकेश कुमार ( 4) वर्ष, राजकुमार सिंह ( 29 ) वर्ष, संतोष सिंह (35) वर्ष ,निर्जल सिंह( 30) वर्ष ,मांगो देवी( 30) वर्ष, नरेश भुइयां( 55) वर्ष समेत अन्य कई लोग पीड़ित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola