राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 31 को मेदिनीनगर में

Updated at : 23 Aug 2017 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 31 को मेदिनीनगर में

मेदिनीनगर. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पलामू आयेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्रीमती मुर्मू जीएलए कॉलेज में होने वाले प्रथम अंतरविश्वविद्यालय चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. नीलांबर-पीतांबर विवि के मेजबानी में मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में 29 से 31 अगस्त […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को पलामू आयेंगी. तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्रीमती मुर्मू जीएलए कॉलेज में होने वाले प्रथम अंतरविश्वविद्यालय चांसलर्स ट्रॉफी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. नीलांबर-पीतांबर विवि के मेजबानी में मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज परिसर में 29 से 31 अगस्त तक कुश्ती प्रतियोगिता होना है. इसे लेकर मंगलवार को नीलांबर-पीतांबर विवि के कुलपति डॉ एसएन सिंह ने आयोजन समिति की बैठक की. बैठक में राज्यपाल के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी.

साथ ही प्रतियोगिता को लेकर अब तक की गयी तैयारी की समीक्षा की गयी. कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि आयोजन समिति में जो पदधारी व सदस्य है, वह सक्रियता के साथ इसकी सफलता के लिए लग जाये.

जिसे जो जिम्मेवारी मिली है, उसका निवर्हण पूरी ईमानदारी के साथ करें, ताकि यह आयोजन सफल हो. बताया गया कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहली बार नीलांबर-पीतांबर विवि के कार्यक्रम में आ रही है. वह लगभग एक-डेढ़ घंटे तक समारोह स्थल पर रहेंगी. पुरस्कार वितरण के साथ साथ वह जीएलए कॉलेज में नवनिर्मित नौ कक्षाओं वाले भवन का उदघाटन करेंगी. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ विजय सिंह ,कैलाश राम, डॉ एसपी सिन्हा, डॉ आरआर किशोर, डॉ आरपी सिंह, डॉ बीके गुप्ता,डॉ एके पांडेय , डॉ नकुल प्रसाद, डॉ जीपी सिंह, डॉ जेजी डी दुबे, प्रो आरएन चौबे, डॉ मोहिनी गुप्ता,डॉ वीके देवघरिया, डॉ कुमार वीरेंद्र, डॉ महेंद्र राम, डॉ कैलाश उरांव, ललित कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार पाठक, प्रो भागवत राम यादव, सत्येंद्र अग्रवाल, राजीव मुखर्जी, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola