जीप व ट्रेलर में टक्कर चार मरे

Updated at : 05 Aug 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जीप व ट्रेलर में टक्कर चार मरे

चंदवा (लातेहार) : चंदवा थाना क्षेत्र के गुंजराई यात्री शेड के समीप ट्रेलर (चेचिस) व कमांडर जीप के बीच हुई टक्कर में दो मासूम समेत कुल चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर […]

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार) : चंदवा थाना क्षेत्र के गुंजराई यात्री शेड के समीप ट्रेलर (चेचिस) व कमांडर जीप के बीच हुई टक्कर में दो मासूम समेत कुल चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में उपचार के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया है.

उक्त चेसिस टाटा से दिल्ली जा रहा था. वहीं कमांडर जीप लातेहार से चंदवा आ रहा था. चेचिस चालक चंद्रमसी रंधावा ने बताया कि उसे नींद आ गयी और दुर्घटना

हो गयी. जीप पर करीब 20 लोग सवार थे. घायलों में सुजीत व मीना देवी, हरेंद्र सिंह (चंदवा), विकास, छठू भुइयां, शहीद अंसारी व गुड्डू भुइयां (सभी अम्बावाटीकर, लातेहार), नरेश गंझू (चेटर), विनीता देवी (माल्हन), चंद्रमसी रंधावा (टाटा) शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola