एलडीसीए के सचिव को मिली जमानत
Updated at : 20 Jun 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय की अदालत ने लातेहार डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली गयी है. श्री सिंह के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व सचिव विनीत कुमार मधुकर ने कमेटि के चुनाव में धांधली करने […]
विज्ञापन
लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय की अदालत ने लातेहार डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली गयी है.
श्री सिंह के अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व सचिव विनीत कुमार मधुकर ने कमेटि के चुनाव में धांधली करने का आरोप श्री सिंह एवं जेएससीए के तत्कालीन अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके जांच के उपरांत पुलिस ने तथ्यहीन पाया था. फाइनल फॉर्म अदालत में समर्पित होने के उपरांत श्री मधुकर के अधिवक्ता पंकज कुमार ने प्रोटेस्ट दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई के उपरांत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो तौफिक अहमद की अदालत ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाया था तथा श्री सिंह एवं श्री चौधरी को सम्मन जारी किया था. अदालत के इस फैसले का अमलेश कुमार समेत कई क्रिकेट प्रेमियों ने स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




