दिया जा रहा है प्रशिक्षण

Updated at : 20 Jun 2017 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
दिया जा रहा है प्रशिक्षण

बरवाडीह : तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए बरवाडीह में पतंजलि परिवार की ओर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कार्यक्रम की सफलता के लिए पतंजली परिवार की ओर से 21 जून को होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए रेलवे क्लब मैदान में एक सप्ताह पूर्व से […]

विज्ञापन
बरवाडीह : तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए बरवाडीह में पतंजलि परिवार की ओर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कार्यक्रम की सफलता के लिए पतंजली परिवार की ओर से 21 जून को होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता के लिए रेलवे क्लब मैदान में एक सप्ताह पूर्व से ही प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है, इसमें पतंजलि परिवार से जुड़े एक दर्जन से अधिक सदस्य प्रति दिन नया व पुराने सदस्यों को योग का प्रशिक्षण दे रहे है. कार्यक्रम के संबंध में मनीष सोनी व शंकर प्रसाद ने बताया की 21 जून की सुबह रेलवे क्लब मैदान योग दिवस मनाया जायेगा.
योग समिति के शिक्षक करायेंगे
लातेहार. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को आयोजित योग शिविर की तैयारियां पतंजलि योग समिति के द्वारा जोरों पर की जा रही है. पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने बताया कि पूरे प्रखंडों में इसकी तैयारी की जा रही है. प्रत्येक शिविरों में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षकों के द्वारा योग का प्रशिक्षण 21 जून को दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर भी इसकी तैयारी की जा रही है.
कार्य विभाजन : पतंजलि योग पीठ के सदस्यों की बैठक सोमवार को स्थानीय खेल स्टेडियम में हुई. इसकी अध्यक्षता पीठ के लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने की. योग दिवस की तैयारी व रूपरेखा पर लोगों ने चर्चा की. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी के बीच कार्य का विभाजन किया गया. संकल्प से साथ सभी लोग तैयारी में जुट गये हैं. मौके पर सविता सिन्हा, विभा कुमारी, मानसी कुमारी, दिलीप पाठक, दीपक वैद्य, अनिल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, स्वाति पाठक, फुलवंती कच्छप, सुनीता देवी, आश्रिता मिंज समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola