ePaper

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated at : 28 Feb 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ चेकनाका के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजधनवार जिला गिरिडीह निवासी 42 वर्षीय गणेश पांडेय के रूप में हुई है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड़ चेकनाका के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजधनवार जिला गिरिडीह निवासी 42 वर्षीय गणेश पांडेय के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक उक्त युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बिहार से कोडरमा होते हुए राजधनवार जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में गणेश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

ट्रैक्टर व कार में टक्कर, दो घायल

कोडरमा बाजार. चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी पुल के समीप गुरुवार देर रात ट्रैक्टर व कार के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गये. घायलों में 12 वर्षीय राहुल कुमार (पिता युगल यादव) और 26 वर्षीय मुकेश यादव (पिता जागेश्वर यादव) के नाम शामिल है. जानकारी के मुताबिक उरवां मोड़ की ओर से आ रहा ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा कर पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से राहुल व मुकेश घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola