शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए एकजुट होः पंकज

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए एकजुट होः पंकज

कोडरमा में एसएफआइ के पंकज कुमार ने जेजे कॉलेज को गिरिडीह विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के निर्णय का विरोध किया है। 22 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन

कोडरमा: छात्र फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ) के जिला संयोजक पंकज कुमार ने जिले के छात्र-छात्राओं से शिक्षा के अधिकार और स्थानीय उच्च शिक्षा संस्थानों को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि जगन्नाथ जैन (जेजे) कॉलेज झुमरी तिलैया सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से हटाकर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय गिरिडीह से संबद्ध करने का निर्णय छात्रों के हित में नहीं है, इससे छात्रों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी.

समय और आर्थिक बोझ बढ़ेगा औक उच्च शिक्षा प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. पंकज कुमार ने यह भी कहा कि जेजे कॉलेज में पीजी की पढ़ाई भी बंद होने जा रही है और कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है. उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों से अपील की कि 22 जुलाई को झुमरी तिलैया के झंडा चौक में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने की अपील की.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola