एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :14 Apr 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने बेकोबार में की छापामारी, छह मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद

विज्ञापन

कार्रवाई. कोडरमा पुलिस ने बेकोबार में की छापामारी, छह मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद : सोशल मीडिया व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से संपर्क कर देते थे लालच कोडरमा. पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल पंडित (पिता स्व गेंदो पंडित, निवासी बेकोबार) व मंटू कुमार पंडित (पिता कार्तिक पंडित, निवासी कांको थाना जयनगर) शामिल हैं. इनके पास से छह मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड बरामद किया गया है़ पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक मोबाइल नंबर धारक अनिल पंडित द्वारा कई लोगों से एस्कॉट सर्विस के नामा पर ठगी की जा रही है़ सूचना पर थाना प्रभारी विकास पासवान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया़ टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया़ टीम ने उक्त मोबाइल धारक अनिल पंडित के बेकोबार स्थित घर पर छापामारी की़ इस दौरान दो लोग भागने लगे, जिन्हें पकड़ा गया़ पकड़े गये अनिल पंडित व मंटू कुमार ने पूछताछ में बताया कि वे in nsibal.com पर फेक एस्कॉर्ट सर्विस का आइडी बनाकर उसमें मोबाइल नंबर डाल देते हैं. उसके बाद जो व्यक्ति एस्कॉर्ट सर्विस के लिए फोन करता है, उसे लड़की का फोटो दिखाकर पैसों की मांग कर फेक बुकिंग कर क्यूआर कोड पर पैसा मंगवाते हैं तथा पैसे को एटीएम से निकालकर आपस में बांट लेते हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी कई शहरों में एस्कॉर्ट सर्विस का काम करते हैं. इनके साथ इस अवैध धंधे में बेकोबार के और सात लोग शामिल हैं. आरोपियों के पास जब्त मोबाइल की जांच में एस्कॉर्ट सर्विस से संबंधित बातचीत का चैट, लड़की का फोटो, क्यूआर कोड पाया गया़ पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें एस्कॉट सर्विस उपलब्ध कराने का लालच देते थे तथा विभिन्न माध्यमों से पैसे की मांग करते थे़ पैसे मिलने पर मोबाइल फोन बंद कर दिया जाता था़ इस संबंध में कोडरमा थाना मामला दर्ज कर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola