लकड़ी के चूल्हा पर खाना बनते व पेड़ के नीचे पढ़ाई देख टीम हैरान

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम की सदस्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय टीम की सदस्य व अन्य. | Prabhat Khabar Network

राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की बदहाली सामने आई। बच्चों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना और पेड़ के नीचे पढ़ाई करते देखा गया।

विज्ञापन

मरकच्चो: राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड के डगरनवा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बंदरचौकवा तथा कटियो स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्य शालिनी बोराल, मिशन शक्ति के प्रसून कुमार तथा सुनील कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण वाटिका, केंद्र की साफ सफाई सहित केंद्र की पंजियों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को देने वाला पोषाहार के तहत गैस उपलब्ध नहीं रहने के कारण केंद्र मे लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाते पाया. इस दौरान सेविका द्वारा बताया गया कि गैस सिलेंडर के लिए कई बार एजेंसी के पास जाने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. ऐसे में बच्चों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर देना पड़ रहा है. टीम के सदस्यों ने केंद्र की सेविका-सहायिका को बच्चों की देखभाल, साफ सफाई आदि को लेकर कई निर्देश दिए़ टीम के सदस्यों ने राजकीय मध्य विद्यालय कटियो का भी निरीक्षण किया.

इस दौरान भवन की स्थिति जर्जर मिला. वहीं कमरे के अभाव में एक शिक्षक बच्चों को पेड़ के नीचे चबूतरा पर इस बरसात के मौसम में पढ़ाते हुए देखे गए़ टीम की सदस्य शालिनी बोराल ने बताया कि कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों तथा विद्यालयों के सभी जांच रिपोर्ट रांची मुख्यालय को सौंपी जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola