शिक्षक संघ 28 अक्तूबर को मनायेगा सिल्वर जुबली

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक संघ 28 अक्तूबर को मनायेगा सिल्वर जुबली

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई.

विज्ञापन

कोडरमा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष शिवशंकर रजक की अध्यक्षता में वसुंधरा गार्डन में हुई. यहां सर्वसम्मति से संघ की 25वां वर्षगांठ 29 अक्तूबर को सिल्वर जुबली के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. वहीं जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भी भरा गया. साथ ही 21 नवंबर को दिल्ली जाने के लिए भी विचार-विमर्श किये गये. जिला कमेटी में रिक्त जिला उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सुमन, उप-कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, संयुक्त सचिव रामू दास का चयन किया गया. बताया गया कि सिल्वर जुबली कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोमेंटो व शाॅल देकर सम्मान दिया जायेगा. संचालन जिला संगठन सचिव सुभाष चंद्र व जिला महासचिव रविकांत कुमार रवि ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर दास, संघ फाउंडर उदय कुमार सिंह, संरक्षक सह सलाहकार संजीव कुमार मिश्र, माधव कुमार, जिला कार्यालय सचिव सत्यदेव प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गांधी प्रसाद, उपेंद्र वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष जयनगर प्रदीप कुमार धोबी, प्रखंड संगठन सचिव गुलाब राम, प्रखंड उपाध्यक्ष धानेश्वर राम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार सुमन, प्रखंड अध्यक्ष मरकच्चो मनोज ठाकुर, प्रखंड सचिव मरकच्चो अशोक कुमार रजक, प्रखंड अध्यक्ष डोमचांच सूर्यदेव कुमार, राजू धोबी, रमेश चंद्र गुप्ता, राजीव यादव, कैलाश साव, गंगाधर दास, रामू दास, उमेश कुमार यादव, छत्रधारी कुमार, नागेंद्र पाण्डेय, मनोज कुमार दास, कृष्णकांत सिंह, शंभू कुमार शर्मा, संतोष राम, देवनारायण राणा , विनोद प्रसाद यादव, रणवीर कुमार पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola