रोटरैक्ट क्लब ऑफ कोडरमा की नई कार्यकारिणी गठित, शुभम कुमार बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते वक्ता. | Prabhat Khabar Network

रोटरैक्ट क्लब ऑफ कोडरमा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। शुभम कुमार को अध्यक्ष और सौरभ शर्मा को सचिव चुना गया। पूरी टीम की जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वावधान में रोटरैक्ट क्लब ऑफ कोडरमा की वर्ष 2026-27 की नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. रोटरी भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया जोन-09 के सहायक मंडलाध्यक्ष अमित कुमार की निगरानी में हुई.

शुभम कुमार को अध्यक्ष, श्रेष भदानी को प्रेसिडेंट इलेक्ट, सौरभ शर्मा को सचिव, सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रवीण जोशी को क्लब प्रशासन निदेशक और आशीष शर्मा को सेवा परियोजना निदेशक चुना गया. रोटरी क्लब अध्यक्ष नवीन आर्य ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola