चिटफंड के नाम पर 50 लाख की कथित ठगी, तीन आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
Updated:
विज्ञापन
इश्तेहार चिपकाती पुलिस. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया में 50 लाख रुपये की चिट फंड ठगी के तीन आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया। जानें पूरा मामला।
विज्ञापन
झुमरीतिलैया: 50 लाख रुपये की कमेटी (चिट फंड) ठगी मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को तीन आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाया. जानकारी के अनुसार, विद्यापुरी निवासी नैंसी केलमन, लकी केलमन और सीमा केलमन के विरुद्ध वर्ष 2021 में कमेटी के नाम पर लोगों से करीब 50 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ इश्तिहार जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ. आदेश के अनुपालन में तिलैया पुलिस ने तीनों के विद्यापुरी स्थित आवास पर इश्तिहार चिपकाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










