गड़गी में 10 अगस्त को नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता को मिलेगी स्प्लेंडर प्लस बाइक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयनगर के गड़गी फुटबॉल मैदान में 10 अगस्त को नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। विजेता टीम को मिलेगी हीरो स्प्लेंडर बाइक। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

जयनगर: जयनगर प्रखंड के परसाबाद स्थित गड़गी फुटबॉल मैदान में 10 अगस्त को युवा आदर्श क्लब गड़गी के तत्वाधान में नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न क्षेत्रों की टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.

विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा उपविजेता टीम को हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी. इसके अलावा तृतीय, चतुर्थ एवं सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है.

आयोजन समिति के अनुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए जर्सी एवं फुटबॉल बूट पहनकर खेलना अनिवार्य होगा. अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को अलग से सम्मानित किया जाएगा.

समिति ने स्पष्ट किया है कि अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा. क्लब के अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी, सचिव कृष्णदेव यादव, कोषाध्यक्ष सलीम खान एवं रामु यादव ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है. प्रतियोगिता का आयोजन परसाबाद स्थित गड़गी फुटबॉल मैदान (पानी टंकी के समीप) किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola