रक्षाबंधन पर डाक विभाग का बहनों को तोहफा, भाई को राखी बनाकर भेजनें का विशेष अभियान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान। अब छात्र घर पर बनी राखी को सुरक्षित तरीके से देश के किसी भी कोने में भेज सकेंगे। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन मनाया जाता है. इस साल 28 अगस्त, 2026 को सावन पूर्णिमा है और उस दिन रक्षा बंधन मनाया जाएगा. इसके मद्देनजर डाक विभाग भी तैयार है. रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाइयों-बहनों के स्नेह के प्रतीक राखी को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है.

कोडरमा डाक विभाग के डाक निरीक्षक विकास रंजन के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में 'राखी बनाओ और डाक विभाग से घर पहुंचाओ' अभियान शुरू हुआ. अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वयं राखी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

साथ ही उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि डाक विभाग की सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवा के माध्यम से वे अपनी बनाई हुई राखी देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले अपने भाई सहित देश की सीमा पर तैनात सेना के जवान तक आसानी से भेज सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को डाक सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ पारंपरिक त्योहारों के महत्व से भी परिचित कराना है.

डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए विशेष वॉटरप्रूफ राखी लिफाफा (राखी इनवेलप) भी उपलब्ध कराया है, जिसकी कीमत मात्र 10 रुपये निर्धारित की गई है. यह विशेष लिफाफा राखी को सुरक्षित रखने के लिए तैयार किया गया है, ताकि परिवहन के दौरान उसे किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे.

इधर मंगलवार को शहर के असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल मे डाक विभाग के मार्केटिंग अफसर अमन कुमार सहित बेंदी के बीपीएम संदीप कुमार विद्यालय पहुंच छात्र छात्राओं को रक्षा बंधन पर अपने रिस्तेदार और सेना के जवानो को राखी बनाकर भेजनें की अपील की, एवं 40 बहनो ने राखी और लिफाफे लेटर बॉक्स मे डालें. विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि छात्राओं मे इसके प्रति उत्साह देखा गया.

बच्चों ने 70-70 रुपये स्पीड पोस्ट लिफाफा एवं रोली और चावल की राशि भी अपने पॉकेट मनी से खर्च किये. इस अवसर पे विद्यालय के निर्देशक तौसीफ हुसैन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola