शतरंज प्रतियोगिता में सत्यम ने जीता सिल्वर मेडल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में सत्यम ने जीता सिल्वर मेडल

केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग ने चक्रधरपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोडरमा के कक्षा नवम के छात्र ने परचम लहराया है.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग ने चक्रधरपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय कोडरमा के कक्षा नवम के छात्र और नगर पंचायत कोडरमा वार्ड आठ के निवर्तमान वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी के पुत्र सत्यम ज्योति ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीत कर स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है. सत्यम ज्योति के सफलता पर स्कूल के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, गाइड सह शिक्षक नवीन कुमार, मैत्री त्रिपाठी, ममता कुमारी, किरण कुमारी, गीता किरण, काजल कुमारी ,शिवानी, सत्यनारायण वर्मा आदि शिक्षकों ने बधाई दी है. गाइड सह शिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संगम राज ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया. जूडो में आशीष कुमार, प्रीतम कुमार गोल्ड मेडल प्राप्त किया. गर्ल्स ग्रुप में प्रिया ने गोल्ड प्राप्त किया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विभिन्न मेडल प्राप्त किया है. विद्यालय परिवार सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola