हाथों में तिरंगा, जुबां पर ‘वंदे मातरम्’... झुमरीतिलैया में बच्चों की यात्रा ने जीता दिल, झंडा चौक पर हुआ खास इंतजाम
छात्रों को शरबत पिलाते क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस पर झुमरीतिलैया में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। देखें पूरी खबर।
झुमरीतिलैया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों की तिरंगा यात्रा के दौरान रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से झंडा चौक पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों के बीच शरबत का वितरण कर उन्हें गर्मी से राहत दी.
यात्रा के दौरान 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा. बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के अध्यक्ष रोटेरियन नवीन आर्या, सचिव रोटेरियन मोहक सुल्तानिया, पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन संतोष सिन्हा, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन संदीप सिन्हा के अलावा रोटेरियन आशीष खेतान, शैलेश दारुका, प्रतीक जैन एवं बिपुल बगरिया मौजूद थे.
अध्यक्ष नवीन आर्या ने कहा कि बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं. उनके भीतर देशप्रेम, अनुशासन, संस्कार और सेवा की भावना विकसित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








