नवजात बच्चे को समय से पहले लगाया टीका, हटायी गयी एएनएम

प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण में एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो का मामला प्रतिनिधि मरकच्चो. प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण में एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है. जहां एएनएम द्वारा आठ दिन के नवजात बच्चे को समय से पहले टीकाकरण कर दिया गया. जबकि उन टीका को जन्म के डेढ़ माह के बाद लगाया जाना था. बच्चे की मां पूजा कुमारी ने बताया कि जब उसका बच्चा आठ दिन का था, तो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गयी थी इसी दौरान वहां कार्यरत एएनएम ने उनके बच्चे को कई टीका लगा दिया. जब बच्चे के डेढ़ माह होने पर वे टीकाकरण कराने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो वहां कार्ड देख कर बताया गया की बच्चे को बीसीजी, ओरल पोलियो वैक्सीन, पेंटावैलेट, रोटावाइरस आदि का टीका आठ दिन के उम्र में पड़ गया है. जबकि वो सभी टीके डेढ़ माह के बाद पड़ने थे. स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से बच्चे के परिजन खौफजदा है. उनकी बच्चे को लेकर चिंता बढ़ गयी है. जानकारी मिली कि एएनएम ने लापरवाही की है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि एएनएम के द्वारा लापरवाही की गयी है, अभी बच्चा ठीक है. टीका लगवाने वाली एएनएम को सीएचसी सेंटर से हटाते हुए विभागीय जांच पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










