विस्फोटक सामग्री के साथ पिकअप वैन जब्त, पुलिस की कार्रवाई देख भागा चालक

डोमचांच पुलिस ने गश्ती के दौरान बुधवार रात एक बिना नंबर की पिकअप वैन से 1800 पीस पावर जेल(विस्फोटक) बरामद किया
कोडरमा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ जंगल से डोमचांच पुलिस ने गश्ती के दौरान बुधवार रात एक बिना नंबर की पिकअप वैन से 1800 पीस पावर जेल(विस्फोटक) बरामद किया. पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि विकास कुमार पासवान गश्त पर निकले थे. इसी दौरान एक बिना नंबर की पिकअप वैन आती दिखी.
पुलिस वाहन को देख कर चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा. गश्ती दल ने उसका पीछा किया. बेला रोड जंगल के पास चालक वैन छोड़कर फरार हो गया. तलाशी के दौरान उक्त वैन से नौ पेटी में रखा 1800 पीस पावर जेल बरामद किया गया. पिकअप वैन पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर वाहन मालिक पर कार्रवाई की जायेगी.
इस संबंध में थाना कांड संख्या 100/20 भादवि की धारा 3/4 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी में पुअनि विकास पासवान, कमल किशोर सिंह, गोटे उरांव, सुनील कुमार रविदास, कृष्णा कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










