पंचायत जनप्रतिनिधियों ने किया एक्सपोजर विजिट

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पंचायत जनप्रतिनिधियों ने किया एक्सपोजर विजिट

आरजीएसए के तहत तीन से आठ अगस्त तक गोवा में एक्सपोजर विजिट आयोजित कर पंचायत जन प्रतिनिधियों को पंचायत का अध्ययन कराया गया.

विज्ञापन

जयनगर. पंचायती राज विभाग की ओर से आरजीएसए के तहत तीन से आठ अगस्त तक गोवा में एक्सपोजर विजिट आयोजित कर पंचायत जन प्रतिनिधियों को पंचायत का अध्ययन कराया गया. विजिट में ककरचोली पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव, डुमरडीहा के मुखिया कन्हाय यादव, नोडल ऑफिसर घंघरी अजीत कुमार सिंह शामिल थे. मुखिया श्री यादव ने बताया कि विजिट के दौरान स्वच्छता एवं हरित पंचायत, कर वसूली अधिकारी, उच्च शिक्षा व जागरूकता, सरकार व प्रशासन का सहयोग, पंचायतों को मजबूत बनाने, अधिकार व प्रोत्साहन, पर्यटन स्थल के माध्यम से पंचायतों की आर्थिक मजबूती का अध्ययन किया गया. कहा कि गोवा की पंचायत व्यवस्था, स्वच्छता, वित्तीय आत्मनिर्भरता व जन सहभागिता एक उत्कृष्ट उदाहरण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola