ePaper

सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारी

Updated at : 18 Feb 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारी

सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत के बीच मंगलवार को पथ प्रमंडल कोडरमा के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता जांच के लिए पहुंचे़

विज्ञापन

18कोडपी60 जांच के लिए पहुंचे पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते ग्रामीण. डोमचांच. प्रखंड के नीरू पहाड़ी से सपही तक करोड़ों की लागत से बन रही सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत के बीच मंगलवार को पथ प्रमंडल कोडरमा के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता जांच के लिए पहुंचे़ इस दौरान ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया़ साथ ही सड़क को हाथ से उखाड़ कर दिखाया कि किस तरह से निर्माण किया जा रहा है़ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है़ ज्ञात हो कि स्थानीय ग्रामीणों ने गत दिन डीसी सहित अन्य को आवेदन देकर सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था़ इसके बाद विभागीय अधिकारी जांच के लिए पहुंचे़ हालांकि, मंगलवार को भी स्थानीय लोगों ने जांच के लिए कार्य स्थल पर डीसी के आने की गुहार लगायी. लोगों ने कहा कि डीसी की जांच के बाद ही कुछ कार्रवाई होगी़ ऐसे तो मामले को यूं ही निपटा दिया जायेगा़ मौके पर राजू यादव, दिनेश यादव, प्रीतम साव, विशाल साव, ताहिर मियां, रवि यादव, मिस्टर यादव, अख्तर अंसारी, सिकंदर साव, सीता देवी व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola