एनसीसी कैडेटों ने क्विज समेत खेल प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
एनसीसी कैडेटों ने क्विज समेत खेल प्रतियोगिताओं में दिखायी प्रतिभा

12 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत के आठवें दिन कई कार्यक्रम हुए.

विज्ञापन

कोडरमा. बिहार एंड झारखंड एनसीसी निदेशालय के तत्वाधान में और हजारीबाग के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस गोपीकृष्णन (सेना मेडल) के मार्गदर्शन व 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में सैनिक स्कूल तिलैया प्रांगण में 12 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत के आठवें दिन कई कार्यक्रम हुए. आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड से आये कुल 601 एनसीसी कैडेट्स ने विविध प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक कार्यशालाओं में भाग लिया. रांची से आये कर्नल विकास बोला (आर्मी रिक्रूटिंग सर्विस) ने कैडेट्स को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया, एसएसबी चयन और एनसीसी ए, बी, सी सर्टिफिकेट के लाभ की जानकारी दी. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार ने उन्हें मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया. शिविर में इंटर ग्रुप क्विज का आयोजन सांस्कृतिक समन्वयक सेकंड ऑफिसर अभिजीत आनंद एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा के नेतृत्व में किया गया. वहीं टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल और खो-खो की इंटर ग्रुप प्रतियोगिताएं हुई. सांस्कृतिक गतिविधियों में ग्रुप डांस, सोलो डांस, ग्रुप सॉन्ग, रंगोली, और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं की तैयारी सेकंड ऑफिसर अभिजीत आनंद, शिवानी शर्मा, लेफ्टिनेंट लुईस मिंज, तथा थर्ड ऑफिसर नवीन चौधरी के निर्देशन में की जा रही है. मौके पर नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर अरविंद कुमार, सूबेदार बलविंदर सिंह, सूबेदार एएन ठाकुर, सूबेदार चंद्रहास, सूबेदार चंपा मुरमुर, सूबेदार रवींद्र हेंब्रम, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार घसीटाराम (सेना मेडल), प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रंधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार और सहायक राम उचित अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola