तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बने नवनीत ओझा

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नवनीत ने कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह निर्वहन करेंगे़

विज्ञापन

कोडरमा. कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा (बंटी) को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हुगली जिले के तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है़ अपने मनोनयन पर नवनीत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर का आभार व्यक्त किया है़ साथ ही कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह सफलता पूर्वक निर्वहन करेंगे़ नवनीत के मनोनयन पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, कोडरमा जिला कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, ईश्वर आनंद, जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, सुरेंद्र यादव, बेबी सिन्हा, फैयाज कैसर, लीलावती मेहता, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, राम लखन पासवान, प्रदीप सिंह, मुंशी यादव आदि ने बधाई दी है़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola