बुजुर्ग महिला पार कर रही थी सड़क, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवारा के बजरंग बली चौक पर सड़क पार करते समय एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

कोडरमा: कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के बजरंग बली चौक पर शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. हादसा उस समय हुआ, जब महिला सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

घायल महिला की पहचान कपूरी मसोमात, पति फूलचंद सोनार, उम्र 75 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हादसे में महिला को गंभीर चोटें आने की बात बतायी गयी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola