कोडरमा: धू-धू कर जलने लगा ट्रैक्टर, अंदर फंसा था चालक... बाल-बाल बची जान
जलता ट्रैक्टर. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मरकच्चो में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। जानिए पूरी घटना की जानकारी।
कोडरमा: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मरकच्चो दक्षिणी पंचायत अंतर्गत मेहतरिया अहरी के समीप गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रैक्टर के पलटते ही उसमें अचानक आग लग गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर महुआटांड की ओर जा रहा था.
इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. वाहन के पलटते ही उसमें आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चालक ने किसी तरह ट्रैक्टर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. आसपास मौजूद लोगों ने भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया. हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली.
हालांकि आग लगने के कारण ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी मिलने पर मरकच्चो पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उक्त ट्रैक्टर महुआटांड निवासी मो सुल्तान का बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








