स्वास्थ्य केंद्रों में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप? कोडरमा में टीबी-कुष्ठ और एनसीडी के काम की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमन कुमार. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर टीबी और कुष्ठ रोग के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन

कोडरमा बाजार: कोडरमा यक्ष्मा पदाधिकारी सह कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर, पीएचसी फुलवरिया, खेसमी, लक्ष्मीपुर और धरगांव का औचक निरीक्षण कर कुष्ठ एवं टीबी तथा एनसीडी के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान पीएचसी फुलवरिया में एनसीडी ,टीबी एवं कुष्ठ के रिकॉर्ड और कार्यों की समीक्षा कर कई निर्देश दिए.

विज्ञापन

साथ ही एनसीडी के डीपीए इंदिरा कुमारी को सभी रिकॉर्ड जांच करने का निर्देश दिया. इसके अलावे आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर में एनसीडी रिकार्ड की जांच के साथ साथ सीएचओ को लम्बित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने आदि का निर्देश दिया. खेशमी और धरगांव में डॉ रमण ने कुष्ठ के ग्रेड 2 दिव्यांग मरीज से मिले और उसके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया.

मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार के अलावे इंदिरा कुमारी, जावेद अंसारी, बलराम कुमार, सूर्यांश सूर्या, प्रीति कुमारी, कुणाल कुमार आदि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola