राष्ट्रव्यापी हड़ताल मजदूरों के भविष्य को तय करेगा : माले

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल मजदूरों के भविष्य को तय करेगा : माले

माले प्रखंड कमेटी की बैठक जयनगर में प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

जयनगर. माले प्रखंड कमेटी की बैठक जयनगर में प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. वक्ताओं ने कहा कि चार श्रम कोड कानून लागू किये जाने के खिलाफ जयनगर से सैकड़ों की संख्या में लाेग हड़ताल में शामिल होंगे. यह कानून मजदूर विरोधी कानून है. इस कानून के खिलाफ देश भर के मजदूर संगठनों में नाराजगी है. राष्ट्रव्यापी हड़ताल मजदूरों का भविष्य तय करेगी. मौके पर राजेंद्र यादव, एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, अशोक यादव, चांद अख्तर, हकीम खान, मसरूल होदा अंसारी, दुलारचंद रविदास, श्रीकांत ठाकुर, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव आदि मौजूद थे.

निकाय चुनाव में मतदान जरूर करने का आह्वान

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा की साप्ताहिक बैठक गांधी स्कूल रोड के प्रताप नगर में संतोष श्रीवास्तव के आवास पर बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की. संचालन जिला सचिव राकेश कुमार सिन्हा उर्फ डब्बू ने किया. आनंद मोहन ने कहा कि निकाय चुनाव में सभी लोग शत प्रतिशत मतदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि हम सभी को जागरूक होकर अपने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आना होगा. बैठक में समाज के वरीय सदस्य संतोष सहाय, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, रवींद्र श्रीवास्तव, नवीन कुमार वर्मा, जिला महासचिव विपिन कुमार सिन्हा, जिला सचिव विनय कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, कौशल्या देवी, राजेश कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, संतोष कुमार राज, राजीव रंजन, रंजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

9कोडपी8बैठक में महासभा के लोग.

प्रतिनिधिझुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा की साप्ताहिक बैठक गांधी स्कूल रोड के प्रताप नगर में संतोष श्रीवास्तव के आवास पर बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की. संचालन जिला सचिव राकेश कुमार सिन्हा उर्फ डब्बू ने किया. आनंद मोहन ने कहा कि निकाय चुनाव में सभी लोग शत प्रतिशत मतदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि हम सभी को जागरूक होकर अपने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आना होगा. बैठक में समाज के वरीय सदस्य संतोष सहाय, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, रवींद्र श्रीवास्तव, नवीन कुमार वर्मा, जिला महासचिव विपिन कुमार सिन्हा, जिला सचिव विनय कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, कौशल्या देवी, राजेश कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, संतोष कुमार राज, राजीव रंजन, रंजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola