स्कूल से लापता छात्र-छात्रा को पुलिस ने धनबाद स्टेशन से की सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

चंदवारा के तिलैया डैम से लापता हुए छात्र और छात्रा को पुलिस ने धनबाद स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालय में अध्ययनरत लापता छात्र-छात्रा को धनबाद स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है़. ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि लापता छात्र व छात्रा को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

स्कूल से निकलने के बाद नहीं लौटे थे घर

बता दें कि लापता छात्रा के पिता ने ओपी में आवेदन देकर बच्चों के खोजबीन की गुहार लगायी थी़. दोनों 10 अगस्त को स्कूल पढ़ने गये थे. छुट्टी होने के बाद दोनों स्कूल से बाहर निकले थे, पर घर नहीं पहुंचे थे. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी जुटायी

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन से जानकारी जुटायी और आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया. धनबाद स्टेशन से बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे. बच्चों को देखते ही परिजनों की आंखें नम हो गयीं और उन्होंने पुलिस का आभार जताया. ओपी प्रभारी ने बताया कि बच्चों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे धनबाद कैसे पहुंचे और वहां किस परिस्थिति में थे. फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं और परिजनों के साथ घर लौट चुके हैं.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola