सही पोषण से जड़ से समाप्त होगा कुपोषण : डीसी

Updated:
विज्ञापन
सही पोषण से जड़ से समाप्त होगा कुपोषण : डीसी

कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पोषण रथ रवाना

विज्ञापन

: कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पोषण रथ रवाना कोडरमा . जिले में कुपोषण के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी ऋतुराज ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ इस दौरान हस्ताक्षर अभियान व पोषण शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया़ पोषण रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आम लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा़ मौके पर डीसी ऋतुराज ने कहा कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक सही पोषण की जानकारी पहुंचाना और कुपोषण को जड़ से समाप्त करना है़ स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार व जागरूकता जरूरी है़ मौके पर एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीएसडब्ल्यूओ डॉ रेखा रानी, डीसीपीओ नरेंद्र सिंह, पोषण अभियान के समन्वयक पप्पू कुमार यादव, सिद्धार्थ पाठक, संदीप कुमार के अलावा सभी महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola